Maruresults.blogspot.com

 Railway Apprentice Vacancy 2024: 10वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में बंपर भर्ती आ गई है। हाल ही में RRC Northern Region ने अप्रेंटिस के 4 हजार से अधिक पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती में उम्मीदवार 16 अगस्त से ऑफिशियल वेबसाइट rrcnr.org पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।



RRC NR Recruitment 2024: रेलवे में सरकारी नौकरी की भर्ती देख रहे उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। हाल ही में रेलवे रिक्रूटमेंट सेल, नार्दर्न रीजन (RRC) ने 4 हजार से अधिक अप्रेंटिस पदों पर बड़ी निकाली है। भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन rrcnr.org पर जारी हो गया है। आवेदन की प्रक्रिया 16 अगस्त से शुरू हो रही है। वहीं एप्लिकेशन फॉर्म सब्मिट करने की आखिरी तारीख 16 सितंबर 2024 है। यानी अभ्यर्थियों के पास फॉर्म भरने के लिए पूरे एक महीने का समय होगा।

RRC NR Apprentice Notification 2024 : वैकेंसी डिटेल्स

आरआरसी नार्दर्न Railway की यह भर्ती लखनऊ, अंबाला, मुरादाबाद, दिल्ली और फिरोजपुर क्लस्टर के लिए की जा रही है। इसमें कारपेंटर, फिटर, वेल्डर, पेंटर, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स, मकैनिक, टर्नर, ट्रिमर, मशीनिस्ट, वायरमैन और अन्य ट्रेड्स में उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। कहां कितने पदों पर वैकेंसी हैं? इसकी डिटेल्स भी नीचे दी गई है।

क्लस्टर                                                       वैकेंसी
लखनऊ (LKO)                                           1607
C&W POH W/S जगधारी यमुना नगर         420
दिल्ली DLI                                                   919
CWM/ASR                                                125
अंबाला (UMB)                                            494
मुरादाबाद MB                                              16
फिरोजपुर                                                     459
NHRQ/NDLS P Branch                           134
कुल                                                            4096

Railway Apprentice Eligibility: शैक्षिक योग्यता

रेलवे की इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास होना चाहिए। इसके अलावा संबंधिट ट्रेड में आईटीआई (ITI)/NCVT सर्टिफिकेट होना भी जरूरी है। योग्यता संबंधित अन्य डिटेल्स अभ्यर्थी भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से चेक कर सकते हैं। डाउनलोड करें- RRC NR Apprentice Recruitment 2024 Official Notification Download PDF

10th Pass Govt Jobs: एज लिमिट
आयुसीमा - अप्रेंटिस वैकेंसी में फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि ऊपरी एज लिमिट में आरक्षित वर्गों को छूट दी गई है।

  • आवेदन शुल्क- सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 100 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं एससी/एसटी और महिला अभ्यर्थी निशुल्क फॉर्म भर सकते हैं।
  • चयन प्रक्रिया- उम्मीदवारों का चयन स्क्रीनिंग और शॉर्टलिस्टिंग के जरिए किया जाएगा। किसी तरह की लिखित परीक्षा इसमें नहीं ली जाएगी।
  • नोटिफिकेशन के मुताबिक रेलवे अप्रेंटिस की इस भर्ती की मेरिट लिस्ट नवंबर 2024 में आनी संभावित है। भर्ती से संबंधित अन्य किसी भी डिटेल्स के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।

Railway Bharti 2024: भारतीय रेलवे में 4000 से अधिक पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू है. अभ्यर्थी 16 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं. चयन बिना किसी परीक्षा के मेरिट के जरिए किया जाएगा. सरकारी नौकरी और रेलवे भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है.

Maruresults
MARU RESULTS APK
Download Now



New Date Indian Army Bharti Melo Devbhumi Dwarka 2020-21JOIN US ON WHATSAPPJoinHere

www.maruresults.blogspot.com